फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The relevance of media is important even in the changing environment

Gorakhpur News: मीडिया की प्रासंगिकता बदलते माहौल में भी महत्वपूर्ण

Mon, 17 Mar 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The relevance of media is important even in the changing environment
गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण
विज्ञापन

सीएम योगी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सौंपे निर्वाचन प्रमाण पत्र, दी बधाई
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर क्लब में गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया की प्रासंगिकता बदलते माहौल में भी महत्वपूर्ण है। युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रही है। ऐसे में मीडिया संस्थानों की जिम्मेदारी बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि युवाओं तक सकारात्मक बातें पहुंचाई जाएं, क्योंकि कुछ लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म का दुरुपयोग कर नकारात्मकता फैलाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपे और बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, राजेश त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ल, डॉ. विमलेश पासवान, महेंद्र पाल सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, प्रो. जेपी सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


..................


इन पदाधिकारियों ने ली शपथ
रीतेश मिश्र ने अध्यक्ष, भूपेंद्र द्विवेदी ने उपाध्यक्ष, पंकज श्रीवास्तव ने महामंत्री और प्रिंस पांडेय ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। इसके अलावा अंगद प्रजापति ने संयुक्त मंत्री, विनय सिंह ने पुस्तकालय मंत्री और परमात्मा राम त्रिपाठी, राजीव पांडेय व विवेक कुमार ने कार्यकारिणी सदस्य पद की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed