फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The pillion rider on the bike will have to wear a helmet, otherwise challan will be issued

Gorakhpur News: बाइक पर पीछे बैठने वाले को पहनना होगा हेलमेट, वरना होगा चालान

Tue, 04 Mar 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The pillion rider on the bike will have to wear a helmet, otherwise challan will be issued
10 मार्च से शहर में चलेगा अभियान, तीन बार चालान कटने पर निरस्त हो सकता है रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन

हाईवे पर किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ भी बरती जाएगी सख्ती
गोरखपुर। शहर में अब बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य हो गया है। बिना हेलमेट बाइक पर पीछे बैठने पर ट्रैफिक पुलिस पहली बार में 500 रुपये का चालान करेगी। वहीं, दूसरी बार में 1000 और तीसरी बार में 1500 रुपये का जुर्माना लगाएगी। तीन बार नियम तोड़ने वाले बाइक का आरटीओ को पत्र लिखकर रजिस्ट्रेशन निरस्त होगा।
यातायात पुलिस 10 मार्च से शहर अभियान चलाने जा रही है। इसमें बाइक पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति पर विशेष ध्यान रहेगा। साथ ही यातायात पुलिस की कई टीमें फोरलेन पर भी पेट्रोलिंग करेंगी। इस दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राॅली पर कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर शासन से भी एक पत्र यातायात पुलिस को मिला है। बेतरतीब खड़ी मालवाहक गाडियों के खिलाफ अभियान शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

-----------

आईटीएमएस से भी होगा चालान
अभी तक आईटीएमएस से यातायात नियमाें का पालन नहीं करने वाली गाड़ियों का चालान किया जा रहा था। इसमें बिना हेलमेट बाइक चालक का चालान काटा जाता था। अब आईटीएमएस में बैठे कर्मचारी सीसीटीवी कैमरे में बाइक की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति पर भी ध्यान देंगे। बिना हेलमेट मिलने पर गाड़ी नंबर पर चालान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

ट्रैक्टर-ट्राॅली की एजेंसी में जाएगी पुलिस
डीआईजी ने निर्देश दिया है कि ट्रैक्टर-ट्राॅली पर रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगा होना चाहिए। इसके लिए शहर और आसपास ट्रैक्टर-ट्राॅली की एजेंसियों में जाकर यातायात पुलिस संपर्क करेगी। एजेंसियों के मैनेजर से बात कर निर्माण के समय ट्रैक्टर-ट्राॅली में अच्छी गुणवत्ता का रिफ्लेक्टर लगवाने की सलाह देगी, ताकि सड़क पर होने वाले हादसों की संख्या कम हो सके।

-------------
कोट-
हादसों में यह देखा गया है कि पीछे बैठे व्यक्तियों की भी मौत सिर पर चोट लगने से हुई है। इस कारण अब पिछली सीट पर बैठने वाले व्यक्तियों से भी हेलमेट पहनने की अपील की जाएगी। अभियान चलाकर नियम का पालन न करने पर चालान किया जाएगा।
- संजय कुमार, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed