{"_id":"6851bd0447fd814048012371","slug":"gorakhpur-news-the-person-who-looted-one-lakh-rupees-from-the-restaurant-owner-was-arrested-accused-of-firing-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-974601-2025-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेस्टोरेंट संचालक से की थी एक लाख रुपये की लूट, आरोपी गिरफ्तार- 90 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेस्टोरेंट संचालक से की थी एक लाख रुपये की लूट, आरोपी गिरफ्तार- 90 हजार रुपये बरामद
Wed, 18 Jun 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:37 AM IST
सार
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के रूस्तमपुर निवासी राजकमार उर्फ राजू की नौसढ़ में टेस्टी प्वाइंट मिर्च मसाला रेस्टोरेंट है। रविवार की रात उनके पार्टनर अनिरुद्ध ने रात 11.45 बजे एटीएम से एक लाख रुपये निकाल लेने की बात ही। उसके कहने पर राजू ने नौसढ़ तिराहे पर एटीएम से एक लाख रुपये निकाल कर रेस्टोरेंट आ गए।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर। नौसड़ स्थित टेस्टी प्वाइंट मिर्च मसाला रेस्टोरेंट के मालिक के साथ हुई रविवार की रात हुई एक लाख रुपये की लूट के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी राहुल सिंह उर्फ रानू सिंह ने भागते समय पुलिस पर फायर भी किया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके पास से लूटे गए 90 हजार रुपये के साथ ही देसी तमंचा व 12 बोर के दो जिंदा कारतूस जब्त कर लिया। जानकारी के अनसार, रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के रूस्तमपुर निवासी राजकमार उर्फ राजू की नौसढ़ में टेस्टी प्वाइंट मिर्च मसाला रेस्टोरेंट है। रविवार की रात उनके पार्टनर अनिरुद्ध ने रात 11.45 बजे एटीएम से एक लाख रुपये निकाल लेने की बात ही।
विज्ञापन
उसके कहने पर राजू ने नौसढ़ तिराहे पर एटीएम से एक लाख रुपये निकाल कर रेस्टोरेंट आ गए। उसके पीछे एक बदमाश मौके पर पहुंचा। उसने पानी पीने का बहाना बनाया। अभी राजू पानी देने के लिए घूमा ही था कि पीछे से बदमाश ने पकड़ कर उसे मारपीट कर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उसकी जेब से एक लाख रुपये निकाल कर वहां से भाग निकला। होश में आने पर पीड़ित ने गीडा पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद गीडा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई। मंगलवार को गीडा प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि लूटकांड का आरोपी नौसड से बस्ती की तरफ जाने के लिए आ रहा है।
इस सूचना के बाद पुलिस टीम के साथ कालेसर मोक्ष धाम पर सघनता से चेकिंग व तलाशी करने लगी। एक घंटे बाद नौसड़ की तरफ से एक बाइक तेज गति से आती दिखी। रुकने का इशारा करने पर बाइक चालक मोक्ष धाम से राउतपार उर्फ सरैया को जाने वाली रोड की तरफ भागने लगा।
पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायर झोंक दिया। इसी दौरान आरोपी बाइक लेकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान बस्ती नगर के भेलवल गांव निवासी राहुल सिंह उर्फ रानू सिंह के रूप में हुई।