फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The operator of the customer service center Ranidiha cheated a woman of 55 thousand

Gorakhpur News: ग्राहक सेवा केंद्र रानीडीहा के संचालक ने महिला से की 55 हजार की ठगी

Thu, 12 Jun 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The operator of the customer service center Ranidiha cheated a woman of 55 thousand
महिला के खाते में लोन का आया था 55 हजार रुपये, आरबीएल फिनसर्वे कंपनी से लिया था समूह लोन
विज्ञापन

कैंट पुलिस ने आरोपी संचालक और उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज किया केस
गोरखपुर। ग्राहक सेवा केंद्र रानीडीहा के संचालक और उसकी पत्नी ने महिला के खाते में आई लोन की रकम धोखे से निकालकर हड़प ली। इसके बाद परिवार समेत घर छोड़कर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर मंगलवार को कैंट पुलिस ने आरोपी संचालक श्रीकांत व उसकी पत्नी अन्नु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
कैंट थाने के महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर एक शिवपुर निवासी किस्मती देवी ने इसी साल फरवरी में आरबीएल फिनसर्वे कंपनी से समूह ऋण लिया। उनके खाते में 55 हजार रुपये लोन की रकम आई। 20 फरवरी को किस्मती देवी ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक श्रीकांत के पास रुपये निकालने पहुंचीं। वह रानीडीहा में अपने मकान में ही केंद्र का संचालन करता था। श्रीकांत की पत्नी अन्नु भी उसके कार्य में मदद करती थी। ग्राहक सेवा केंद्र स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा मदन मोहन इंजीनियर कॉलेज से संबंधित था।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, किस्मती ने श्रीकांत व उसकी पत्नी अन्नु से रुपये निकालने की बात कही। इसके बाद दोनों ने खाते से रुपये निकालने के लिए बायामेट्रिक अंगूठा का निशान लगवाया। थोड़ी देर बाद श्रीकांत ने कहा कि अभी कैश नहीं है। आप घर जाइए, रुपये घर पहुंच दूंगा। पहले भी श्रीकांत घर रुपये पहुंचा चुका था, इसलिए उसकी बातों में आ गई। अगले दिन रुपये लेकर संचालक घर नहीं आया तो फिर केंद्र पर पहुंची। वहां पता चला कि वह परिवार समेत घर छोड़कर गायब है। जानकारी मिली कि उसने कई लोगों का धोखे से रुपया ले लिया है। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी से मिली थीं किस्मती, तब हुई कार्रवाई
किस्मती देवी ने बताया कि कैंट पुलिस को तहरीर देने के बाद कार्रवाई नहीं हुई तो तत्कालीन एसएसपी से मिलकर गुहार लगाई। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का निर्देश कैंट पुलिस को दिया था। मंगलवार को कैंट पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया। किस्मती ने बताया कि समूह लोन छोटे-मोटे व्यापार के लिए लिया था। लेकिन वह रकम भी उनके हाथ से चली गई। वह पढ़ी-लिखी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed