फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, The mob chased the brothers who were carrying their real sisters in a Scorpio.

Gorakhpur News:- बेखौफ शोहदों ने सगी बहनों को खींचा- की छेड़खानी, गाड़ी में बिठाया; जानिए फिर क्या हुआ

Mon, 21 Oct 2024 10:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 21 Oct 2024 10:24 AM IST
सार

खोराबार इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला की दो नाबालिग बेटियां रोजाना कोचिंग के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज के पास जाती हैं। घर आते समय रास्ते में तीन से चार युवक रोजाना दोनों के साथ छेड़छाड़ करने के साथ शादी की बात करते थे। दोनों शनिवार शाम करीब 6.30 बजे कोचिंग से घर लौट रहीं थीं कि रास्ते में स्कार्पियो गाड़ी से तीन शोहदे आए और छेड़खानी करने के दौरान जबरिया गाड़ी में बैठाने लगे।
 

विज्ञापन
In Gorakhpur, The mob chased the brothers who were carrying their real sisters in a Scorpio.
अपहरण के प्रयास में गिरफ्तार तीनों आरोपी - फोटो : स्त्रोत-पुलिस

विस्तार

खोराबार में कोचिंग से घर जा रहीं नाबालिग सगी बहनों से शनिवार शाम स्कॉर्पियो सवार शोहदों ने छेड़खानी के बाद अपहरण की कोशिश की। छात्राओं को गाड़ी में जबरन डाल ले जाने की कोशिश कर रहे शोहदों को भीड़ ने घेरा तो सभी भाग खड़े हुए। सरेशाम दुस्साहस पर काफी देर तक भीड़ जुटी रही। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोप है कि शोहदे आए दिन कोचिंग से आते-जाते छेड़खानी करते थे। पुलिस ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज तीनों को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। नाबालिग सगी बहनों के पिता किसी जिले में पुलिसकर्मी के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


खोराबार इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला की दो नाबालिग बेटियां रोजाना कोचिंग के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज के पास जाती हैं। घर आते समय रास्ते में तीन से चार युवक रोजाना दोनों के साथ छेड़छाड़ करने के साथ शादी की बात करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

In Gorakhpur, The mob chased the brothers who were carrying their real sisters in a Scorpio.
इसी चार पहिया गाड़ी से जबरन लड़कियों को बैठा कर ले जा रहे थे शोहदे - फोटो : स्त्रोत- पुलिस
दोनों शनिवार शाम करीब 6.30 बजे कोचिंग से घर लौट रहीं थीं कि रास्ते में स्कार्पियो गाड़ी से तीन शोहदे आए और छेड़खानी करने के दौरान जबरिया गाड़ी में बैठाने लगे।

दोनों बहनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। इस पर आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। दोनों ने घर पहुंचकर मां को आपबीती बताई। इसके बाद मां की तहरीर पर खोराबार पुलिस केस दर्ज कर शोहदों की तलाश में लग गई। पुलिस ने रविवार को आरोपी चौरीचौरा के राघोपुर निवासी मनीष गुप्ता व देवरिया जिले के गौरीबाजार के सिरजम चौक निवासी अनूप गुप्ता व झंगहा इलाके के मोतीराम अड्डा निवासी शुभम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि कोचिंग से जा रहीं दो बहनों से छेड़खानी की जानकारी मिली। पुलिस ने गाड़ी को ट्रेस कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों दोस्त हैं। गाड़ी चौरीचौरा के राघोपुर निवासी मनीष की है। तीनों को जेल भिजवा दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed