फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The miscreants robbed the woman's chain and mobile by showing a pistol

Gorakhpur News: तमंचा दिखाकर महिला की चेन व मोबाइल लूट ले गए बदमाश

Sat, 02 Aug 2025 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The miscreants robbed the woman's chain and mobile by showing a pistol
गीडा इलाके के जीरो प्वाइंट के पास ढाबा चलाती है महिला, केस दर्ज
विज्ञापन

गीडा। गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर जीरो प्वाइंट के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला ढाबा संचालक सुमित्रा को तमंचा दिखाकर चेन व मोबाइल लूट कर भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मूलरूप से देवरिया निवासी अशोक तिवारी पिपरौली चौकी के कालेसर जीरो प्वाइंट के पास ढाबा चलाते थे। कुछ वर्ष पहले अशोक का निधन हो गया। इसके बाद उनकी पत्नी सुमित्रा तिवारी ढाबा चलाने लगीं। सुमित्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात वह ढाबा पर थीं। इसी दौरान सफेद बाइक सवार दो बदमाश ढाबे पर पहुंचे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सोने की चेन और मोबाइल लूूट कर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed