फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The miscreants called the constable from his home and attacked him, he is serious

Gorakhpur News: मनबढ़ों ने घर से बुलाकर सिपाही पर किया हमला, गंभीर

Mon, 26 May 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 26 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The miscreants called the constable from his home and attacked him, he is serious
खोराबार इलाके का मामला, सिद्धार्थनगर में बतौर आरक्षी तैनात हैं सिपाही राज गुप्ता
विज्ञापन

छुट्टी पर आए थे घर, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, केस दर्ज
सरदारनगर। खोराबार इलाके में मनबढ़ों ने शनिवार रात सिपाही राज गुप्ता को घर से बुलाकर जानलेवा हमला कर दिया। सिपाही को गंभीर चोटें आई हैं। एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है, हालत गंभीर बनी हुई है। सिपाही के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चौरीचौरा क्षेत्र के भौवापार केवटान टोला निवासी छोटेलाल गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुत्र राज गुप्ता यूपी पुलिस में बतौर आरक्षी के पद पर सिद्धार्थनगर में तैनात है। वह छुट्टी पर घर आया है। शनिवार रात करीब 9 बजे खोराबार क्षेत्र के जयपुर निवासी राजकुमार गुप्ता ने बेटे को धोखे से घर से थोड़ी दूरी पर बुलाया, जहां राजकुमार के साथ चौरीचौरा के जोधपुर बजहा गांव निवासी अभिषेक गुप्ता, भोला यादव व सत्यवान यादव पहले से मौजूद थे। पिता का आरोप है कि राजकुमार ने सभी के साथ मिलकर धोखे से बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। ईंट, पत्थर और रॉड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से राज मौके पर ही बेहोश हो गया।
विज्ञापन

बेटे की आवाज सुनकर छोटेलाल मौके पर पहुंचा तो उसे भी जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग निकले। राज को निजी अस्पताल से भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कोमा में चले जाने की बात कही। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed