{"_id":"67eaecff26cbf2eec80405bb","slug":"gorakhpur-news-the-miscreants-beat-up-the-dumper-driver-and-looted-five-thousand-rupees-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-887693-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मनबढ़ों ने डंपर चालक की पिटाई कर पांच हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मनबढ़ों ने डंपर चालक की पिटाई कर पांच हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
देवरिया जिले के रुद्रपुर थाने के सेमरौना गांव
खोराबार। डंपर पर मिट्टी लादकर कहीं ले जा रहे डंपर चालक को रविवार की देर रात मनबढ़ों ने मिर्जापुर बाजार के पास रोक लिया। इसके बाद मारपीट कर उसके जेब में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। डंपर चालक ने रात ही में पुलिस को तहरीर दे दी।
देवरिया जिले के रुद्रपुर थाने के सेमरौना गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र स्व. गामा यादव खोराबार थाना क्षेत्र के सनहा गांव में किराए के मकान में रहता है। वह खोराबार के पटपर गांव निवासी संजय यादव का डंपर चलाता है। रविवार की रात लगभग 10 बजे वह डंपर पर नदुआ से मिट्टी लादकर ताल कंदला गिराने जा रहा था। मिर्जापुर बाजार के पास एक मनबढ़ युवक ने साथियों के साथ चालक को नीचे उतार पिटाई कर दी। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि लूट का मामला फर्जी है। मारपीट हुई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।