फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The miscreants attacked the youth with the butt of a gun over the issue of forcing him to make straw

Gorakhpur News: जबरजस्ती भूसा बनाने की बात को लेकर मनबढ़ों ने तमंचे की बट से युवक पर किया वार

Wed, 09 Apr 2025 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The miscreants attacked the youth with the butt of a gun over the issue of forcing him to make straw
फायर भी झोंका, केस दर्ज
विज्ञापन

जगतबेला। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी के कुसहरा गांव में जबरदस्ती भूसा बनाने से मना करने पर मनबढ़ों ने एक युवक को तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद तंमचे से फायर भी किया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
कुसहरा निवासी मनोज कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि मेरा बेटा अपने खेत में भूसा मशीन से भूसा बना रहा था। तभी काजीपुर गांव निवासी शेर, सोनू, बल्ली, रोशन, किशन व ज्ञान एकजुट होकर मशीन के पास पहुंचे। इसके बाद जबरदस्ती भूसा गिराने की बात करने लगे। इसका विरोध करने पर सभी आरोपी गाली देते हुए मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच एक युवक ने जान से मारने की नीयत से कट्टा निकाल फायर झोंक दिया। इसके बाद तमंचे की बट से मार कर बेटे को लहूलुहान कर दिया। इसके बाद उसने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों को आता देख मनबढ़ जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed