फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The middle FOB at the station is falling apart, a new one will be built.

Gorakhpur News: टूटने लगा स्टेशन पर बीच वाला एफओबी, अब नया बनेगा

Sun, 21 Sep 2025 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 21 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The middle FOB at the station is falling apart, a new one will be built.
सितंबर 2023 से ही एफओबी पर बंद है आवागमन, इसकी जगह जीआरपी थाने के पास छह मीटर चौड़ा नया एफओबी बनेगा
विज्ञापन


गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर पूछताछ केंद्र के सामने बीच वाला फुट ओवरब्रिज (एफओबी) को अब तोड़ा जाने लगा है। शनिवार को एफओबी पर लगाए गए लोहे के एंगल को हटाने का काम शुरू कर दिया गया। अब नया एफओबी जीआरपी थाना के पास बनेगा। इसकी चौड़ाई छह मीटर होगी।
इसके लिए फाउंडेशन का काम कराया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर बीच वाला एफओबी सितंबर 2023 से ही खराब है। इसका पिलर झुक गया था। इसके बाद इस पर आवागमन बंद कर दिया गया। पहले इस एफओबी की मरम्मत होनी थी, लेकिन अब इसे तोड़ने का निर्णय रेल प्रशासन ने लिया है। अब इस एफओबी को तोड़ा जाने लगा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकारियों ने एफओबी को तोड़े जाने का निर्देश दिया। इसके बाद पहले लोहे के एंगल हटाए जाएंगे इसके बाद एफओबी को तोड़ा जाएगा। उधर, रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास योजना के तहत अब दो एफओबी ही रहेंगे। एक जीआरपी थाने के पास और दूसरा एफओबी पूर्व की तरफ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed