{"_id":"6895066a968392b208041aaf","slug":"gorakhpur-news-the-metropolitan-team-became-the-winner-in-shooting-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1029775-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शूटिंग में महानगर की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शूटिंग में महानगर की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयी जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
अंडर-19 में सुशील और अंडर-17 में शुभम व अंडर-14 में आनंद बने विजेता
गोरखपुर। माध्यमिक विद्यालयी जनपद स्तरीय राइफल शूटिंग की प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को मैना देवी इंटर कॉलेज बिलंदपुर में आयोजित हुई। बालक और बालिका दोनों वर्गों में महानगर की टीमें विजेता बनीं। अंडर-19 बालक वर्ग में महानगर के सुशील कुमार, रिदम यादव और आर्यन निषाद ने क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
जबकि अंडर-17 बालक वर्ग में महानगर के शुभम आनंद प्रथम और अभिषेक पाल दूसरे और सहजनवां के मोहम्मद फारूक तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 वर्ग में महानगर के आनंद यादव, यशराज गुप्ता और आनंद साहनी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में महानगर छात्राएं विजेता बनीं। प्रतियोगिता से पूर्व मेजबान विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रेमलता सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अंत में विजेताओं को प्रमाणपत्र और मेडल से सम्मानित किया गया। निर्णायकों में शिवानी, नूतन, विकास श्रीवास्तव नंदनी और विनय पांडेय शामिल रहे। इस अवसर पर प्रबंधक मंजू लता, शैलेन्द्र, रविन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।