{"_id":"671c17882d3115388f090b54","slug":"gorakhpur-news-the-main-accused-who-attacked-the-police-surrendered-four-more-accused-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-727857-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिस पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर, चार और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिस पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर, चार और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कैंपियरगंज। गोपालगंज उर्फ हरनापुर गांव के टोला भरोहिया में पुलिस टीम पर हमला करने वाले दुष्कर्म के आरोपी राहुल निषाद ने कोर्ट में बृहस्पतिवार को ही सरेंडर कर दिया। वहीं मामले में शुक्रवार को पुलिस ने एक महिला सहित चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में शामिल तीन आरोपी बुधवार रात पकड़े गए थे। एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बीते बुधवार को गोपालगंज उर्फ हरनापुर गांव में दुष्कर्म के आरोपी राहुल निषाद पुत्र राजेश की तलाश में पुलिस टीम पहुंची थी। तभी आरोपी के घरवालों ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। घटना में प्रशिक्षु दरोगा सचिन सिंह (28) और सिपाही अजीत कुमार (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस वालों ने किसी तरह से भागकर जान बचाई। दोनों को पैडलेगंज के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। मामले में नौ नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
जमानत तुड़वाकर गया जेल
मुख्य आरोपी राहुल निषाद पुत्र राजेश ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया। बृहस्पतिवार रात प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चार अन्य आरोपियों रवि, शनि, विकास, गिरजा देवी को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उनको कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी जेल भेज दिए गए। घटना में शामिल अब तक कुल आठ आरोपी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
-- --
कोट-
मुख्य आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सात आरोपी पकड़ जा चुके हैं। एक आरोपी की तलाश में पुलिस लगी है। घटना में शामिल हर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ