फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The lunatic accused of beheading a woman was sent to jail

Gorakhpur News: महिला का सिर कूचने का आरोपी सिरफिरा भेजा गया जेल

Sun, 06 Jul 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The lunatic accused of beheading a woman was sent to jail
उनवल। खजनी क्षेत्र में एक महिला के सिर पर ईंट से हमला कर भागने के आरोपी को पुलिस ने छह घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, महिला की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। वह गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बीआरसी खजनी के पीछे शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता गंभीर हालत में मिली। सिरफिरे ने उसका सिर ईंट से कूच कर फेंक दिया था। मायके वालों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के जरिये आरोपी सचिन जायसवाल को ढूंढ़कर गिरफ्तार कर लिया। इधर, कुछ दिनों से फोन पर परेशान करने को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि घायल महिला और आरोपी युवक काफी करीबी हैं। बताया जा रहा है कि महिला की शादी हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। उसका एक बच्चा भी है। आरोपी उसे लगातार कॉल कर परेशान करता है। आरोपी के कॉल करने की वजह से पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। महिला ने उसे कॉल करने से कई बार मना किया, लेकिन इसके बाद भी वह मान नहीं रहा था। शुक्रवार की सुबह भी पति-पत्नी में इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद महिला मायके के लिए निकल गई। इसी दौरान यह घटना घट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed