फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The lover raped the teenager who had gone to a wedding by calling her by deceit

Gorakhpur News: शादी में गई किशोरी को धोखे से बुलाकर प्रेमी ने किया दुष्कर्म

Sun, 25 May 2025 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The lover raped the teenager who had gone to a wedding by calling her by deceit
कैंपियरगंज पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
विज्ञापन

कैंपियगंज। इलाके में एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी एक शादी में गई थी, जहां से उसका ही प्रेमी धोखे से बुलाकर बाइक से सुनसान जगह ले गया, जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उसके साथी भी छेड़छाड़ करने लगे, तब तक किशोरी की मां वहां पहुंच गई, जिन्हें देखकर आरोपी भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर शनिवार को मुख्य आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 22 मई को बगल के गांव में लड़की की शादी में गई थी। इस दौरान रात करीब 12 बजे घीसापुर का रहने वाले मनोज सहानी ने आकर बताया कि तुम्हारा प्रेमी पचमा निवासी श्याम मौर्य मिलना उससे चाहता है और वह बाहर बाइक लेकर खड़ा है। किशोरी के मना किया तो वह जरूरी बात बोलकर ले गया और सुनसान स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके अन्य साथी आसपास निगरानी कर रहे थे। बाद उसके अन्य साथी भी छेड़छाड़ करने लगे। उसी बीच मेरी मां आ गई। मुझे बाइक से जाते देख कुछ लोगों ने मेरी मां को फोन कर बताया था। जिससे वह खोजते हुए आई। मां ने आकर डायल 112 पर सूचना दिया। पुलिस पहुंचकर मौके का वीडियो भी बनाई। इस संबंध में एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज करके आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed