{"_id":"68b4ad369b57904da3092687","slug":"gorakhpur-news-the-issue-of-not-holding-student-union-elections-was-raised-in-front-of-rahul-gandhi-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1056191-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राहुल गांधी के सामने उठाया छात्रसंघ चुनाव न होने का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राहुल गांधी के सामने उठाया छात्रसंघ चुनाव न होने का मुद्दा
विज्ञापन
बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान गोरखपुर के छात्रनेता ने बताई छात्रों की समस्याएं
पेशेवर पाठ्यक्रमों की तरह राजनीति के लिए भी कोर्स शुरू कराने का किया आग्रह
गोरखपुर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान गोरखपुर के छात्रनेता व उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रवक्ता अंकित पांडेय ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव न होने का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और रजिस्टर में नोट किया।
यूथ कांग्रेस के नेता अंकित पांडेय ने इस बातचीत का वीडियो जारी किया है। नेता प्रतिपक्ष से उन्होंने कहा कि जिस तरह डॉक्टर और इंजीनियर आदि के पेशेवर पाठ्यक्रम संचालित होते हैं, उसी तरह राजनीति को लेकर भी एक कोर्स शुरू करना चाहिए, ताकि जिन्हें राजनीति करनी है, वह कोर्स कर सकें। छात्रसंघ चुनाव का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति एक माध्यम है लेकिन साजिश के तहत छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है। कई प्रदेशों में छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे हैं। राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले में देखेंगे कि क्या किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने उनके आग्रह पर काफिले को रोककर नजदीक बुलाकर उनकी बात सुनी। उसके बाद वोटर अधिकार यात्रा आगे बढ़ी।