फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The issue of encroachment, power cuts and traffic jam was raised in the meeting of traders

Gorakhpur News: व्यापार बंधु की बैठक में उठा अतिक्रमण, बिजली कटौती व ट्रैफिक जाम का मुद्दा

Wed, 17 Sep 2025 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The issue of encroachment, power cuts and traffic jam was raised in the meeting of traders
एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने की व्यापार बंधुओं के साथ बैठक
विज्ञापन


गोरखपुर। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में व्यापार बंधुओं की मासिक बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने अतिक्रमण, बिजली कटौती, कूड़ेदान की कमी, नाली निर्माण, सड़क निर्माण, ट्रैफिक जाम आदि समस्याओं के साथ ही गलत बिजली बिल, दुकान किराया वृद्धि, गलत गृहकर आदि समस्याओं को रखा।
एडीएम ने इन समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के समस्त व्यापारिक स्थलों में शुद्ध पेयजल, समुचित साफ सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, फॉगिंग, शौचालय एवं मूत्रालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ व्यापारिक स्थलों व उनसे जुड़ी सड़कों एवं गलियों को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में व्यापारी प्रतिनिधि संजय कुमार ने रेती चौराहे पर जाम की स्थिति से निजात दिलाने, रमेश चंद्र गुप्ता ने गोलघर में गणेश चौक के निकट फायर ब्रिगेड स्टेशन की चाहरदीवारी से सटे मार्ग पर अवैध निर्माण रोकने एवं साफ सफाई करने का अनुरोध किया। व्यापारियों ने गोलघर के विभिन्न क्षेत्रों में टैम्पो व ई-रिक्शा के संचालन प्रतिबंधित किए जाने से हो रही असुविधा से अवगत कराया। संजय सिंघानिया ने शीतला माता मंदिर के आसपास नाली एवं रोड निर्माण की मांग की। बैठक में प्रकाश नारायण पांडेय, रमेश गुप्ता, विकास सिंह, संतोष अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed