फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The heat of September broke the record of the last six years...the humid heat troubled

Gorakhpur News: सितंबर की गर्मी ने पिछले छह वर्ष का तोड़ा रिकार्ड...उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

Fri, 20 Sep 2024 06:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The heat of September broke the record of the last six years...the humid heat troubled
गोरखपुर। उम्मीद के विपरीत पूर्वांचल का मौसम पलट गया है। दो दिन में ही तापमान में साढ़े छह डिग्री सेल्सियस की बढ़त से लोग गर्मी से परेशान हो गए हैं। आश्विन (कुवार) में पड़ रही गर्मी इस बार वैशाख जैसा अहसास करा रही है। बृहस्पतिवार को सूरज की तीखी किरणें शरीर को झुलसाती रहीं। अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस माह का दूसरा गर्म दिन था। इससे पहले 8 सितंबर को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वर्ष 2018 में सितंबर में सबसे अधिक तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन




सावन में कम बारिश के बाद लोगों को भादो माह में बारिश की आस थी। बारिश तो नहीं हुई, लेकिन अब कुवार की गर्मी परेशान कर रही है। बृहस्पतिवार इस माह का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। सुबह से तीखी धूप झुलसाती रही। दोपहर में उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन दिखे। तीखी धूप के साथ आर्द्रता घट कर 54 प्रतिशत पहुंचने से लोग उमस से परेशान रहे। पिछले दो दिन में अधिकतम तापमान में करीब साढ़े छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज किया गया है। 8 सितंबर को दिन में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन, उस दिन आर्द्रता 62 प्रतिशत दर्ज किया गया था। यह सितंबर में पिछले छह साल में सबसे अधिक है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में और बढ़ोत्तरी का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed