{"_id":"68a236a0fc51bc404609bc7d","slug":"gorakhpur-news-the-goal-is-to-provide-better-medical-facilities-in-purvanchal-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1040539-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूर्वांचल में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूर्वांचल में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना लक्ष्य
विज्ञापन
रिजेंसी हास्पिटल के ओनर अतुल कपूर और उनके पार्टनर तन्मय मोदी ने की प्रेस कांफ्रेंस
गुलरिहा। मेडिकल कॉलेज रोड पर खुले रिजेंसी हॉस्पिटल के एमडी अतुल कपूर ने कहा कि गोरखपुर में इलाज के लिए सभी सुविधाएं एक छत के नीचे उपलब्ध होंगी। रिजेंसी हॉस्पिटल पूरे प्रदेश में अपनी श्रृंखला शुरू कर रहा है। इसका उद्देश्य यह है कि प्रदेश के लोगों को इलाज के लिए दूसरे प्रदेश न जाना पड़ा। साथ ही यहां के डॉक्टर व अन्य मेडिकल स्टॉफ को भी अपने घर के नजदीक अच्छी नौकरी मिले।
एमडी अतुल कपूर अस्पताल के लोकार्पण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एसडी ने कहा कि इस हॉस्पिटल में कंप्लीट केयर ऑफ कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, गैस्ट्रोलॉजी और कैंसर तक के इलाज की सुविधा मिलेगी। आगे चलकर यह अस्पताल चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में डीएनबी कोर्स भी संचालित करेगा।
हास्पिटल के स्थानीय साझाीदार तन्मय मोदी ने कहा कि कोविड के दौरान जो परिस्थितियों यहां दिखीं, उससे यह समझ में आया कि गोरखपुर में एक बहुआयामी फैसिलिटी की जरूरत है, जहां एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मिल सके।