फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The film "Missing Ladies" gives a big message on women empowerment.

Gorakhpur News: महिला सशक्तीकरण पर बड़ा संदेश देती है फिल्म ''''लापता लेडीज''''

Tue, 24 Sep 2024 06:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 
The film "Missing Ladies" gives a big message on women empowerment.
गोरखपुर। फिल्म ‘लापता लेडीज’ को 97वें ऑस्कर अवॉर्ड-2025 के लिए फॉरेन फिल्म कैटेगरी में चुने जाने पर इसमें मुख्य किरदार निभाने वाले गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल खासा उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण पर बनी छोटे बजट की यह फिल्म समाज को बड़ा संदेश देती है। इसका सब्जेक्ट महिला सशक्तीकरण और लैंगिक असमानता है, जो देश ही नहीं पूरी दुनिया में एक बड़ी समस्या है। महिला सशक्तीकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी सपना है।
विज्ञापन




अमर उजाला से बातचीत में अभिनेता व सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि ऑस्कर अवॉर्ड के लिए चुने जाने से उनके अभिनय की मेधा को बड़ा मुकाम हासिल हुआ है। उन्हें पूरा यकीन है कि यह फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड भी पाएगी।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की इस फिल्म को किरण राव ने डायरेक्ट किया है। पांच करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म समाज में महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर फोकस करती है। इसकी कहानी बहुत दिलचस्प है। उन्होंने इसमें इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में स्वयं आमिर खान इंस्पेक्टर का किरदार निभाना चाहते थे, लेकिन समय के चलते नहीं कर पाए। फिल्म बनने पर उन्होंने बधाई दी कि आपने बहुत अच्छा किरदार निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रवि किशन ने बताया-फिल्म में बिहार के एक इंस्पेक्टर को मैंने देखा था, उसके हर अंदाज में ही अभिनय किया। इसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब मैं केंद्र सरकार से अपील भी करूंगा कि इस फिल्म को टैक्स फ्री कर फिर से सिनेमाघरों में रिलीज कराया जाए।




दुनिया के कई देशों में बढ़ रही पुरुष प्रधानता, यह चिंताजनक



रवि किशन ने कहा-भारत में महिलाओं का सम्मान होना ही चाहिए। दुनिया के कई देशों में पुरुष प्रधानता बढ़ती जा रही है और महिलाएं पीछे होती जा रही हैं। यह चिंताजनक है। पुरुष प्रधान समाज में बेटियों को पीछे रखा जाता है। हर घर से बेटियों के लिए यह आवाज निकलनी चाहिए कि बेटी तुम भी अपने जीवन में कुछ कर सकती हो, जब कोई बेटी ग्रेजुएट हो जाए तो उसके मन की बात जानकर उसे परवरिश और सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएं तो निश्चित रूप से यह देश विश्व गुरु बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed