{"_id":"67047bd2bb53fd0f3a073906","slug":"gorakhpur-news-the-fast-ends-after-the-assurance-of-sending-a-letter-to-the-government-regarding-the-restoration-of-the-student-union-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-709698-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छात्रसंघ बहाली को लेकर शासन को पत्र भेजने के आश्वासन के बाद अनशन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छात्रसंघ बहाली को लेकर शासन को पत्र भेजने के आश्वासन के बाद अनशन खत्म
Tue, 08 Oct 2024 05:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहा छात्रों का अनशन सोमवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने उनकी मांग पत्र को शासन को भेजने का आश्वासन दिया। वह अनशन पर बैठे छात्र नेताओं को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इससे पूर्व दिन में सपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी पहुंच कर अपना समर्थन दिया।
छात्रसंघ बहाली को लेकर छात्र नेताओं ने पिछले सोमवार को प्रशासनिक भवन के पूर्वी गेट पर क्रमिक धरना शुरू किया। तीन दिन बाद उनका धरना अनशन में तब्दील हो गया। अनशन पर बैठे छात्र नेताओं की बीते दो-तीन दिनों से लगातार तबीयत खराब हो रही थी। छात्रनेता सतीश प्रजापति, सत्यम गोस्वामी, जतिन मिश्रा और प्रतीक तिवारी को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया गया। लेकिन, उनका अनशन जारी रहा।
सोमवार की सुबह से ही अनशन स्थल पर राजनीतिक दलों का आना-जाना लगा रहा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, जिलाध्यक्ष युवजन सभा राहुल यादव, जिला महासचिव रामनाथ यादव, पूर्व जिला महासचिव अखिलेश यादव, डीडीयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजीव पांडेय, सछास के पूर्व महानगर महासचिव गौरव वर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
इस बीच सोमवार की शाम को कुलपति प्रो. पूनम टंडन अनशन स्थल पर पहुंची। उन्होंने छात्रसंघ बहाली को लेकर उनके मांग पत्र को शासन भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह अनशन समाप्त करने पर राजी हो गए। कुलपति ने जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। अनशन पर बैठे छात्रनेता प्रतीक तिवारी ने इसे छात्रों की जीत बताया है।