{"_id":"669efdc575087977a20c08f7","slug":"gorakhpur-news-the-family-members-clashed-with-the-police-who-arrived-to-raid-the-history-sheeters-house-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-629076-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिस ऑफिस में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिस ऑफिस में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन
कैंपियरगंज में खेत के विवाद को लेकर थी परेशान, बचाने में सिपाही की आंख में पड़ा पेट्रोल
शरीर पर पेट्रोल उड़ेलकर लाइटर से आग लगाने जा रही थी कि सिपाही ने रोक लिया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पुलिस ऑफिस में सोमवार दोपहर करीब 2:40 बजे तीन मासूम बच्चों के साथ आई कैंपियरगंज की सुनीता ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वह खेत के विवाद से परेशान है। पेट्रोल उड़ेलने के बाद उसने आग लगाने की कोशिश की, तभी वहां मौजूद एसएसपी के स्कॉट में तैनात सिपाही हरीश यादव ने उसके हाथ से लाइटर छीन लिया। इस दौरान सिपाही की आंख में पेट्रोल चला गया। अन्य सिपाहियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज इलाके के शिवपुर करमहा गांव की रहने वाली सुनीता का कहना है कि उसके खेत के बगल में ही कुछ अन्य लोगों का खेत है। वे लोग उसके खेत पर कब्जा करना चाहते हैं। उधर, विपक्षियों कहना है कि उस खेत की सात साल पहले ही रजिस्ट्री करा चुके हैं। पुलिस ने इस मामले में महिला को लेखपाल से पैमाइश कराने की सलाह दी थी।
सोमवार दोपहर महिला तीन बच्चों के साथ पुलिस ऑफिस पहुंच गई। हाथ में पेट्रोल लेकर आई महिला ने अपने शरीर पर उसे उड़ेल कर लाइटर से आग लगाने की कोशिश की। वहां मौजूद सिपाही हरीश यादव ने उसके हाथ से लाइटर छीन लिया। आत्मदाह की कोशिश से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी होने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने महिला से मुलाकात कर उसे मदद का आश्वासन दिया, लेकिन रजिस्ट्री की बात जानने के बाद महिला को समझाने की कोशिश करने लगे। एसएसपी ने सीओ कैंपियरगंज को इस मामले की जांच सौंपी है।