फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The ear-splitting DJ should not play again...the people of Basantpur are scared.

Gorakhpur News: कानफोडू डीजे फिर न बजे...डरे-सहमे हैं बसंतपुर वाले

Thu, 25 Sep 2025 04:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The ear-splitting DJ should not play again...the people of Basantpur are scared.
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कम आवाज में बजाएं, डीएम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से की शिकायत
विज्ञापन


गोरखपुर। दशहरा में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान कानफोडू डीजे फिर न बजे इसे लेकर बसंतपुर वाले डरे-सहमे हैं। पिछले साल का खराब अनुभव उन्हें परेशान कर रहा है। बसंतपुर के लोगों ने डीएम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी ज्ञापन देकर कम आवाज में डीजे बजाने की मांग की है।
प्रतिमा विसर्जन के दौरान ज्यादातर मूर्तियां बसंतपुर होकर जाती हैं। मूर्ति के साथ बड़े-बडे डीजे लगाकर तेज आवाज में गाने बजाते हुए लोग वहां से गुजरते हैं। पिछले कुछ वर्षों में इसे लेकर लोगों को काफी परेशानी हुई। पिछले साल तो लोगों ने इसे लेकर पोस्टर भी लगा दिया था। पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बरती तो हालात सुधरे। हालांकि, बसंतपुर में कानफोडू डीजे की वजह से हार्ट के मरीजों और बच्चों व मरीजों को बहुत सांसत झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन

बसंतपुर के अजय गुप्ता ने कहा कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में तेज गति से डीजे बजाने की वजह से ध्वनि प्रदूषण तेजी से बढ़ता है। इससे आम जनता विशेषकर बच्चे, बुजुर्ग, विद्यार्थी एवं मरीज अत्यधिक प्रभावित होते हैं। धनु जायसवाल ने कहा कि प्रमुख मार्गों पर जहां से धार्मिक जुलूस एवं प्रतिमाएं गुजरती है, वहां ध्वनि मापक यंत्र लगाए जाएं ताकि ध्वनि स्तर की निगरानी की जा सके। यदि कोई डीजे संचालक या आयोजक निर्धारित सीमा का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाए। डॉ. पवन श्रीवास्तव और राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि तेज आवाज में डीजे बजने से लोगों को काफी परेशानी होती है। इसपर नियंत्रण जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालकों को पुलिस ने समझाया, तेज आवाज में डीजे न बजाएं
गोरखपुर। दुर्गा पूजा और दशहरा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर बुधवार को एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने राजघाट थाने पर मूर्ति आयोजकों और डीजे संचालकों के साथ बैठक की।

एसपी सिटी ने कहा कि डीजे साउंड को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराया जाएगा। मूर्ति आयोजक अपने साथ वालंटियर को जरूर रखें, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिमा के पास पुलिस के जवान को तैनात किया गया है। हर प्रतिमा स्थल के लिए एक बीपीओ को नियुक्त किया गया है। अगर कहीं भी कोई व्यवधान या समस्या हो तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। इस दौरान बड़ी संख्या में आयोजक और डीजे संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed