{"_id":"685d9caec04075b0f208ce1d","slug":"gorakhpur-news-the-drugs-caught-in-delhi-also-belong-to-bhalotiaone-dealer-arrested-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-984130-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिल्ली में पकड़ी गई नशे की गोलियां भी भालोटिया की...एक धंधेबाज को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिल्ली में पकड़ी गई नशे की गोलियां भी भालोटिया की...एक धंधेबाज को दबोचा
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच कर रही है मामले की छानबीन, पकड़े गए शख्स ने लिया गोरखपुर के धंधेबाज का नाम
गोरखपुर। पंजाब और बिहार के बाद अब दिल्ली में भी पुलिस ने गोरखपुर से भेजी गई नशे की दवाओं की एक खेप पकड़ी है। वहां पकड़े गए शख्स के पास से करीब 2000 टेबलेट मिली हैं। आशंका है कि ये दवाएं कंपनी के नाम पर खुद ही बनवाई गईं हैं। गोरखपुर के भालोटिया मार्केट के एक कारोबारी ने बिना किसी रिकार्ड के दवाएं भेजीं हैं। इस आधार पर बृहस्पतिवार को गोरखपुर आई दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने व्यापारी को उसकी दुकान से दबोच लिया और देर रात तक शहर में ही पूछताछ करती रही।
भालोटिया मार्केट के सूत्रों ने बताया कि कई कंपनियों की एजेंसी चलाने वाले व्यापारी की दुकान से एक ऐसी दवा चोरी छिपे बेची जा रही थी जिसका इस्तेमाल आमतौर पर दर्द निवारक के लिए होता है। इस दवा की खासियत यह है कि वह मस्तिष्क के उस तंत्र को ही शून्य कर देती है, जहां से शरीर को दर्द का एहसास होता है। इसीलिए इसका उपयोग नशे के लिए होने लगा। किसी भी प्रकार के दर्द से परेशान लोग इसका बिना किसी ठोस वजह के इस्तेमाल कर लेते हैं। वैसे तो यह दवा डॉक्टर के पर्चे के साथ ही मिलती है, लेकिन धंधेबाजों ने नियमों को किनारे कर इस तरह की दवाएं बिना लिखा-पढ़ी ही बेच दीं।
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने पिछले दिनों एक व्यक्ति को करीब 2000 टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया था कि ये दर्द निवारक टैबलेट हैं जिनका उपयोग लोग नशे के लिए करते हैं। यह भी पता लगा कि यह टैबलेट यूपी के गोरखपुर में मिलती है। इसी आधार पर खोजबीन करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम गोरखपुर आई है।