फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, The dog arrived after seeing the fight with the owner, the accused beat him and he died

Gorakhpur News: मालिक से मारपीट देख पहुंचा कुत्ता, आरोपियों ने उसे भी पीटा... हो गई मौत

Sat, 21 Jun 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Jun 2025 01:11 AM IST
सार

गंडक विभाग के परिसर में स्थित रामजानकी मंदिर के पास आम का पेड़ है। रीना तिवारी ने तहरीर में बताया है कि शुक्रवार को परिसर में टेंट लग रहा था। उसके कर्मचारी पेड़ से आम तोड़कर खा रहे थे। उनके रिश्तेदार ने कर्मचारी को आम तोड़ने से मना किया।

विज्ञापन
In Gorakhpur,  The dog arrived after seeing the fight with the owner, the accused beat him and he died
मृतक कुत्ता( सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गंडक विभाग के परिसर में शुक्रवार को आम तोड़ने को लेकर टेंट कर्मी और महिला में मारपीट हो गई। महिला के साथ मारपीट देख पामेलियन प्रजाति का उनका पालतू कुत्ता भी वहां आ गया। आरोप है कि टेंट कर्मी ने उसपर भी हमला कर दिया। पशु अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर कैंट थाना के रेलवे चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गंडक विभाग के परिसर में स्थित रामजानकी मंदिर के पास आम का पेड़ है। रीना तिवारी ने तहरीर में बताया है कि शुक्रवार को परिसर में टेंट लग रहा था। उसके कर्मचारी पेड़ से आम तोड़कर खा रहे थे। उनके रिश्तेदार ने कर्मचारी को आम तोड़ने से मना किया।
विज्ञापन


इस पर उसका दूसरा साथी गाली देने लगा, जिसे लेकर कहासुनी होने लगी। इसी बीच वह भी वहां पहुंचीं तो आरोपी उनका हाथ मोड़ते हुए पीटने लगे। इसे देख उनका पालतू कुत्ता भी आ गया और भौंकने लगा। यह देख आरोपियों ने उसे पीट दिया। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ से टेंट कर्मी सुदर्शन ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मारपीट कर उसका और उसके साथी का सिर फोड़ दिया गया है। एम्स और निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

मामले में रेलवे चौकी प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है।

मौके पर जाकर घटना की जांच की गई है। हमले में पालतू कुत्ते की मौत बताई जा रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद ही स्पष्ट होगा। पास में लगे सीसी कैमरे का फुटेज भी देखा गया है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed