फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The decorated ghats on the occasion of Chhath Mahaparva attracted the attention of devotees.

Gorakhpur News: छठ महापर्व पर सजे-धजे घाटों ने खींचा श्रद्धालुओं का ध्यान

Tue, 28 Oct 2025 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The decorated ghats on the occasion of Chhath Mahaparva attracted the attention of devotees.
गोरखपुर। छठ महापर्व के पहले अर्घ्य पर रविवार को गोरखपुर के घाटों पर भक्तिभाव और भव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर निगम की ओर से घाटों की सफाई, साज-सज्जा और सुविधा व्यवस्था इतनी बेहतर रही कि श्रद्धालु खुद संतुष्टि जाहिर करते नजर आए।
विज्ञापन

मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने दिनभर विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया। श्रीराम घाट, गोरक्षघाट, एकला बांध, ताकियाघाट, डोमिनगढ़, गोरखनाथ मंदिर सरोवर, मानसरोवर मंदिर, सूरजकुंड पोखरा और रामपुर नया गांव जैसे प्रमुख घाटों पर पहुंचकर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं और व्रतियों से फीडबैक लेते हुए उन्होंने सफाई, रोशनी, बेरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजामों को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम भी पूरी तत्परता से ड्यूटी पर मुस्तैद रही। मुख्य अभियंता अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता अशोक भाटी, अमरनाथ, सहायक अभियंता शैलेष कुमार, और अवर अभियंता सूरज शर्मा, राजकुमार सहित सभी अधिकारी घाटों पर सक्रिय रहे। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह, दुर्गेश मिश्र और प्रमोद कुमार भी लगातार निगरानी में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर घाट पर बनाए गए कंट्रोल रूम से खोया-पाया केंद्र संचालित था, वहीं मंच से श्रद्धालुओं से अपील की जा रही थी कि आतिशबाजी से बचें और घाटों की स्वच्छता बनाए रखें। नगर निगम ने इस बार छठ को “जीरो वेस्ट इवेंट” के रूप में मनाया। जलकल विभाग की टीम ने पिछले 24 घंटे से लगातार कृत्रिम तालाबों में जलभराव कर श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed