फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The condition of six roads will be improved with Rs 37.98 crore

Gorakhpur News: 37.98 करोड़ से सुधरेगी छह सड़कों की सूरत

Mon, 11 Nov 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 11 Nov 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The condition of six roads will be improved with Rs 37.98 crore
गोरखपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में छह सड़कों की सूरत जल्द ही संवर जाएगी। बजट के अभाव में ये सड़कें पूरी बन नहीं पाई थीं। शासन की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य सड़क निधि के अंतर्गत बजट जारी किया है।
विज्ञापन

सड़कों के सुधार कार्य और नवीनीकरण के लिए स्थानीय लोग कई बार मांग उठा चुके हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि शासन से बजट मिलने के बाद जल्द ही काम गति पकड़ लेगा। अधिकांश सड़कों के लिए पूर्व में अवमुक्त धनराशि के आधार पर काम शुरू कराया जा चुका है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जनपद की करीब आधा दर्जन सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए पूर्व में बजट जारी हुए हैं। इसमें सोनबरसा-सरदानगर-फुटहवाईनार रोड के बीच एक से छह किमी तक विशेष मरम्मत कार्य के लिए 493 लाख रुपये, कैंपियरगंज क्षेत्र में कटाईन माई स्थान से नेतवर बाजार-पड़हवा फरदहनी से मंगरु चौराहा होते हुए जसवल तक 663.95 लाख रुपये, राजपुर इंदरपुर गांव से मोहम्मदपुर जंगल बब्बन तक मरम्मत कार्य 864.14 लाख रुपये, जंगल कौड़िया ब्लाक मुख्यालय से सिहोंरवा मजनू चौराहा डोहरिया मार्ग संपर्क मार्ग के लिए 684.59 लाख रुपये, भीटी बांसगांव गोला मार्ग 909.53 लाख रुपये का बजट मरम्मत और नवीनीकरण कार्य के लिए मिला है। वहीं राउतपार-पकड़ी-गोला मार्ग के लिए 183.90 लाख रुपये का बजट शासन ने मंजूर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे इन सड़कों की मरम्मत, सुंदरीकरण और नवीनीकरण का काम कराया जाएगा। सोनबरसा से फुटहवा ईनार रोड की हालत काफी जर्जर हो चुकी थी। इसके मरम्मत की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने कुछ दिन पहले आंदोलन भी किया था। इसके बाद विभाग ने इस सड़क को लेकर गंभीरता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed