{"_id":"684dcf6ed3ba5e417d0cd79c","slug":"gorakhpur-news-the-cause-of-death-could-not-be-ascertained-in-the-post-mortem-gorakhpur-news-c-7-hsr1003-971037-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पोस्टमार्टम में मौत का कारण नहीं हो सका स्पष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पोस्टमार्टम में मौत का कारण नहीं हो सका स्पष्ट
विज्ञापन
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र स्थित रानीपुर के मृतक युवक का मामला
संतकबीरनगर। गोरखपुर जनपद के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र स्थित रानीपुर गांव निवासी निवासी सुबरन (45) के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसकी वजह से चिकित्सक ने बिसरा प्रिजर्व कर दिया। बिसरा जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
मगहर चौकी क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव में सुबरन का शव पाया गया था। वह घर से हिमाचल प्रदेश जाने के लिए 10 जून को शाम में गांव के कुछ लोगों के साथ निकला था। साथ में जा रहा एक व्यक्ति हिमाचल चला गया। जबकि दो लोग उसी दिन रात में घर लौट आए थे। इसके बाद से ही सुबरन लापता हो गया था। शव मगहर चौकी क्षेत्र में मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजन के तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट न होने से गुत्थी उलझ गई। पुलिस की नजर अब बिसरा जांच रिपोर्ट पर टिक गई है। एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा प्रिजर्व कर दिया है। इसे जांच के लिए भेजा जाएगा।