{"_id":"68af6a5179ae738e8f05819a","slug":"gorakhpur-news-the-body-was-found-hanging-four-people-of-the-village-accused-of-murder-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1052015-2025-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फंदे पर लटका मिला था शव, गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप- मां ने इस वजह से जताया शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फंदे पर लटका मिला था शव, गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप- मां ने इस वजह से जताया शक
Thu, 28 Aug 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोला
संवाद न्यूज एजेंसी, गोला
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:58 AM IST
सार
कमरे में रखे कूलर समेत अन्य सामान बिखरे पड़े थे। उसका मोबाइल फोन भी टूटा हुआ था। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। देखने में ऐसा लग रहा था कि मौत से पहले किसी से उसकी लड़ाई हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोला। थाना क्षेत्र के पांडेयपुर के रहने वाले संदीप यादव की मौत के मामले में उसकी मां प्रमिला देवी ने बुधवार को तहरीर दी। आरोप लगाया कि गांव के चार लोगों ने हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला ने तहरीर में बताया कि उनका बेटा 24 अगस्त की रात भोजन कर धनराजपुर स्थित निर्माणाधीन मकान में सोने गया था। 25 अगस्त की सुबह जब वह पशुओं को चारा देने के लिए पहुंचीं तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। शरीर पर मिट्टी लगी थी, उसका पैर जमीन को छू रहा था।
कमरे में रखे कूलर समेत अन्य सामान बिखरे पड़े थे। उसका मोबाइल फोन भी टूटा हुआ था। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। देखने में ऐसा लग रहा था कि मौत से पहले किसी से उसकी लड़ाई हुई है।
विज्ञापन
इस मामले में गोला थाना प्रभारी राहुल शुक्ल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग आया है। तहरीर मिलने के बाद आरोपों की जांच कर साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।