फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The body of the youth was brought home, police will increase the charge of murder

Gorakhpur News: युवक का शव लाया गया घर, पुलिस बढ़ाएगी हत्या की धारा

Wed, 03 Sep 2025 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The body of the youth was brought home, police will increase the charge of murder
गोली कांड में घायल आशीष शर्मा की मौत का मामला
विज्ञापन

चौरीचौरा। नगर पंचायत चौरा में 27 अप्रैल की रात हुए गोलीकांड में घायल युवक आशीष शर्मा (26) की रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को शव गांव लाते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शव का दाह संस्कार कराया गया।

घटना के संबंध में बताया गया कि 27 अप्रैल की रात गोली लगने से आशीष गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया था। चार महीने तक इलाज के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई। मामले में पहले ही राजेंद्र शर्मा की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने छांगुर यादव, मुन्ना यादव, इसराफिल उर्फ फाटील, आकाश, आशीष जायसवाल, ऋषि राजभर और लक्ष्मीना को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुख्य आरोपी छांगुर यादव अभी जेल में है, जबकि अन्य आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर हैं। युवक की मौत के बाद अब पुलिस हत्या की धारा बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed