फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The body of the wife of a constable posted in Dial 112 was found hanging from a noose

Gorakhpur News: डायल 112 में तैनात सिपाही की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव

Fri, 27 Jun 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The body of the wife of a constable posted in Dial 112 was found hanging from a noose
शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया अकोलवा मोहल्ले का मामला
विज्ञापन

मऊ निवासी सिपाही अमित राय कैंट थाने में डायल 112 में हैं तैनात

मृतका के बीडीओ भाई के आने के बाद फंदे से उतारा गया शव
गोरखपुर। डायल-112 में तैनात सिपाही आशीष राय की पत्नी साधना का शव वृहस्पतिवार की दोपहर शाहपुर थाना क्षेत्र के अकोलवा चौराहे पर स्थित किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। मामले की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची शाहपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर में सूचना मिली कि अकोलवा चौराहे पर एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर शाहपुर पुलिस पहुंची तो देखा कि महिला पर्दे को फाड़कर बनाए गए फंदे से लटकी हुई थी। महिला की पहचान साधना राय ( 32) के रूप में हुई है। साधना की शादी वर्ष 2014 में मऊ जिले के दोहरीघाट थानाक्षेत्र के धनौड़ी गांव में रहने वाले आशीष राय से हुई थी जो 2006 बैच के सिपाही हैं और वर्तमान में डायल-112 में तैनात है।
विज्ञापन

घटना के समय आशीष कैंट थाने की पीआरवी 319 पर ड्यूटी पर थे। आशीष और साधना के दो बच्चे हैं, 10 वर्षीय बेटा आयुष और तीन साल की बेटी आरुही। आयुष कक्षा चार में पढ़ता है। पुलिस टीम पहुंची तो बच्ची बेड पर सोई हुई थी जबकि बेटा स्कूल गया हुआ था। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शाहपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सिपाही ने घर के मंदिर में रखी देवी-देवताओं को तस्वीर नष्ट की
मामले की जानकारी पर सिपाही आशीष राय घर पहुंचे। पत्नी को फंदे से लटका देख आवेश में उन्होंने कमरे में मंदिर में रखी देवी-देवताओं की तस्वीरें नष्ट कर डालीं। रोते हुए कहने लगे कि इन्हीं लोगों ने मेरी पत्नी को मारा हैं। पुलिस अधिकारियों से कहा कि पत्नी का पोस्टमार्टम न कराया जाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed