{"_id":"687e97afc1caaa049c03077b","slug":"gorakhpur-news-the-body-of-a-teenager-who-drowned-in-the-saryu-river-in-gola-was-found-in-barhalganj-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1010383-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोला में सरयू नदी में डूबे किशोर का शव बड़हलगंज में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोला में सरयू नदी में डूबे किशोर का शव बड़हलगंज में मिला
विज्ञापन
गोला। कस्बा के पक्का घाट पर सरयू नदी में दोस्तों के साथ स्नान करने गया 17 वर्षीय किशोर रविवार को डूब गया। उसको ढूंढने के लिए स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम लगाई गई थी। लगभग 30 घंटे बाद सोमवार को किशोर का शव बड़हलगंज में सरयू नदी में उतराता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
क्षेत्र के रामपुर बघौरा गांव निवासी विजय बहादुर का पुत्र निखिल कस्बा स्थित एक इंटर काॅलेज में 11वीं का छात्र था। सुबह वह घर से पुस्तक खरीदने के लिए कस्बे में निकला था। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ कस्बा स्थित पक्का घाट पर पहुंच गया। घाट पर स्थित एक बांस को पकड़कर नदी में नहाने लगा। इसी दौरान बांस टूट गया और वह नदी के धारा में बह गया। उसके दोस्तों ने घाट पर मौजूद लोगों को उसके डूब जाने की सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस और डूबे किशोर के घरवाले मौके पर पहुंच गए। वह अपने दो भाइयों में बड़ा था। गोला एसओ अंजुल चतुर्वेदी ने कहा कि किशोर का शव बरामद कर लिया गया है।