{"_id":"684f1f8b7169ed04490b2210","slug":"gorakhpur-news-the-body-of-a-ssb-jawan-was-found-hanging-from-the-skylight-in-a-rented-room-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-972247-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: किराये के कमरे में रोशनदान से लटका मिला एसएसबी जवान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: किराये के कमरे में रोशनदान से लटका मिला एसएसबी जवान का शव
विज्ञापन
मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के लांफेल थाने के चनचांगगेल निवासी था जवान
चिलुआताल (गोरखपुर)। बरगदवा स्थित आवास विकास कॉलोनी के एक मकान में रविवार को एसएसबी जवान का शव रोशनदान से लटका मिला। जवान देवचंद्र सिंह (50) मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के लांफेल थाने के चनचांगगेल निवासी थे। वह किराये के कमरे में रहते थे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के लांफेल थाने के चनचांगगेल निवासी यस देवचंद्र सिंह (50) पुत्र यस सुखोईदुम गोरखपुर में संयुक्त चिकित्सालय एसएसबी में आरक्षी के पद पर कार्यरत थे। वह बरगदवा में आवास विकास कॉलोनी के ईडब्लूएस 229 में किराये का कमरा लेकर रहते थे। उनके साथ ड्यूटी करने वाले जवान ने शनिवार को पूरे दिन कॉल किया, लेकिन फोन नहीं उठा। रविवार को दोपहर में आवास पर पहुंचा तो मुख्य गेट के पास दुर्गंध आ रही थी।
इसपर उसने विभागीय अधिकारियों को सूचित किया। घटना की सूचना एसएसबी गोरखपुर के द्वितीय कमान अधिकारी पार्थ परवार ने स्थानीय थाना चिलुआताल को सूचना दी। सीओ कैंपियरगंज विवेक कुमार तिवारी और थाना प्रभारी चिलुआताल अतुल कुमार श्रीवास्तव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद दरवाजे को तोड़ा गया तो शव गमछे के फंदे से लटका था। उसे उतारकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसके बाद मामले की जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार, जवान की मौत शुक्रवार की रात या शनिवार की भोर में हुई है। मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
--
वर्जन...
बरगदवा स्थित आवास विकास कॉलोनी में एसएसबी जवान का शव लटका मिला। इसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जवान मणिपुर का रहने वाला था। मामले की जांच की जा रही है।
- विवेक कुमार तिवारी, सीओ कैंपियरगंज