फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The body of a shuttering worker was brought from Dubai

Gorakhpur News: दुबई से लाया गया सटरिंग कारीगर का शव

Fri, 12 Sep 2025 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The body of a shuttering worker was brought from Dubai
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव में बृहस्पतिवार को दो महीने पहले दुबई में हादसे के शिकार युवक मगन कन्नौजिया (55) का शव लाया गया। पार्थिव शरीर देकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। वहीं ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। शाम को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जैनपुर गांव के अकटहवा टोला निवासी मगन कन्नौजिया बीते 20 वर्षों से दुबई में सटरिंग का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। करीब दो माह पूर्व काम के दौरान वह छत से नीचे गिर गए थे। गंभीर रूप से घायल मगन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह भारत सरकार के प्रयास से उनका शव हवाई जहाज से लखनऊ लाया गया। वहां से एंबुलेंस के जरिये दोपहर में शव गांव जैनपुर लागया गया तो सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मगन कन्नौजिया की चार बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed