फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The body of a missing youth was found floating in a pond

Gorakhpur News: लापता युवक का पोखरे में उतराया मिला शव

Sat, 26 Jul 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 26 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The body of a missing youth was found floating in a pond
गगहा। गगहा क्षेत्र के शिवराजपुर से बृहस्पतिवार को घर से लापता हुए पिटई गौड़ के पुत्र राकेश (40) का शव शुक्रवार को गांव के बाहर स्थित पोखरे में उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, राकेश बृहस्पतिवार शाम घर से टहलने की बात कहकर निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार को परिजन अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए गगहा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस बीच दोपहर में ग्रामीणों ने गांव के बाहर पोखरे में राकेश का उतराया शव देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता ने शव की शिनाख्त की। पिता ने बताया कि राकेश नशे का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि वह शाम को शौच के लिए पोखरे के तरफ गया होगा, जहां पैर फिसलने से वह गहराई में चला गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुशील कुमार चौरसिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed