फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The body of a middle-aged man released on bail from jail was found in the field, he was accused of killing his mother

Gorakhpur News: खेत में मिला जेल से जमानत पर छूटे अधेड़ का शव, मां की हत्या का था आरोप

Tue, 12 Aug 2025 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The body of a middle-aged man released on bail from jail was found in the field, he was accused of killing his mother
हाल ही में जमानत पर जेल से छूटकर आया था अधेड़, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

गगहा। वासूडीहा के रहने वाले अभय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह का शव सोमवार को घर के बगल में स्थित खेत से बरामद हुआ। मां की हत्या के आरोप में वह जेल गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद घर में अकेले रहता था। उसके घर के कमरे का दरवाजा खुला था। आशंका है कि नशे का आदी होने से वह खेत में गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
अभय प्रताप सिंह परिवार के साथ शहर में रहता था। 10 वर्ष पूर्व उसकी पत्नी पिंकी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। पिंकी के मायके वालों की तहरीर पर अभय, सास कांती देवी और ससुर रतनसेन सिंह पर दहेज हत्या का केस दर्ज हुआ और तीनों को पुलिस ने जेल भेजा। जमानत पर बाहर आने के बाद रतनसेन की कोरोना काल में मौत हो गई। चार वर्ष पूर्व मां कांती देवी को अभय ने कमरे में पटककर मार डाला। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने उसे दोबारा से जेल भेजा।
विज्ञापन

इस मामले में भी वह जमानत पर बाहर आया और दो बेटों के साथ घर पर रहने लगा। दो वर्ष पूर्व छोटे बेटे की बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद बड़ा बेटा छोटू रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ने लगा। अभय घर पर अकेले रहता था। गांव के बाहर घर होने से उसके पास कोई आता-जाता भी नहीं था। गगहा थानेदार सुशील चौरसिया ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत कैसे हुई है, इसकी पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed