{"_id":"687aa57506babcce70071246","slug":"gorakhpur-news-the-accused-carrying-12-kg-of-ganja-from-orissa-was-arrested-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1007624-2025-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: उड़ीसा से नशीला पदार्थ लाकर खपाने की थी तैयारी, 12 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: उड़ीसा से नशीला पदार्थ लाकर खपाने की थी तैयारी, 12 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार
Sat, 19 Jul 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:20 AM IST
सार
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि युवक गांजा की तस्करी कर रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को आरोपी को राजघाट के अमरूतानी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजघाट पुलिस ने शुक्रवार को रामगढ़ताल इलाके के मंझरिया के बिस्टौल बड़गो निवासी धर्मवीर निषाद को गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गांजा उड़ीसा से लाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से 12.123 किलो गांजा बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि गांजा हुक्का बारों में सप्लाई की जाती है। पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि युवक गांजा की तस्करी कर रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को आरोपी को राजघाट के अमरूतानी के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह उड़ीसा से गांजा लेकर ट्रेन से गोरखपुर आया था।
विज्ञापन
इसके बाद से अलग-अलग जगह पर सप्लाई किया करता था। हुक्का बार में भी गांजा सप्लाई की बात सामने आई है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।