फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Terror due to gang war...DGP gave instructions for strict action, seven in custody

Gorakhpur News: गैंगवार से दहशत...डीजीपी ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, सात हिरासत में

Wed, 29 Oct 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Terror due to gang war...DGP gave instructions for strict action, seven in custody
घटनास्थल पहुंचे पुलिस अ​धिकारी स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए।
पुलिस ने वादी बन दर्ज कराया केस, पीपीगंज व महाराजगंज की पनियरा पुलिस अलर्ट मोड पर
विज्ञापन

एसपी नार्थ, सीओ कैंपियरगंज, सीओ महराजगंज सदर समेत अन्य अधिकारियों ने मौका-ए-वारदात पर की पूछताछ

पनियरा क्षेत्र का रेड गैंग और पीपीगंज के एके-47 गैंग में वर्चस्व को लेकर चली आ रही रंजिश

भरोहिया/जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। अकटहवा घाट पर सोमवार दोपहर में हुए गैंगवार से इलाके में दहशत का माहौल है। वर्चस्व को लेकर पनियरा क्षेत्र के रेड गैंग और पीपीगंज के एके-47 गैंग के बीच विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया। वहीं, मामले की रिपोर्ट लखनऊ तक पहुंची है। डीजीपी ने गोरखपुर और महाराजगंज के पुलिस अधिकारियों को दहशत फैलाने वाले अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीपीगंज और पनियरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को ताबड़तोड़ दबिश देकर छह लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
सोमवार दोपहर अटकहवा घाट पर दोनों गैंग के सदस्य आमने-सामने आ गए थे। पहले दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हुई फिर असलहों से फायरिंग की गई। मारपीट में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्र में काफी देर तक अफरातफरी रही। सूचना पर पीपीगंज, पनियरा और कैंपियरगंज पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से कई खाली कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

डीजीपी ने गोरखपुर जोन के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी और दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। मंगलवार को एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ कैंपियरगंज विवेक कुमार तिवारी, सीओ महराजगंज सदर जेपी तिवारी, थाना प्रभारी पीपीगंज प्रभु दयाल सिंह, थाना प्रभारी पनियरा आशिष कुमार सिंह और थाना प्रभारी कैंपियरगंज राकेश सिंह के साथ दोबारा पहुंचे। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर स्थिति नियंत्रित की और स्थानीय लाेगों से पूछताछ कर दोनों गैंग से जुड़े लोगों की सूची तैयार कराई। दोनों थाने की संयुक्त टीम ताबड़तोड़ दबिश देकर छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल की स्थिति और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर खुद वादी बनकर केस दर्ज किया है। गैंगवार में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो फुटेज व स्थानीय लोगों की ओर से बनाए गए वीडियो के आधार पर उनकी पहचान कर रही है। गैंग के गुर्गे पीपीगंज व पनियरा थानाक्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों गैंग के बीच पुरानी रंजिश
पनियरा क्षेत्र के नरकटहा गांव के कुछ युवक रेड गैंग नाम से व्हाट्सएप ग्रुप चलाते हैं। जबकि पीपीगंज के कल्याणपुर गांव के युवक एके-47 गैंग संचालित करते हैं। दोनों गैंग के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर तनातनी चली आ रही है। इन पर अलग-अलग थानों में केस दर्ज हो चुके हैं। दोनों पक्ष आपराधिक घटनाओं और वसूली पर दबदबा बनाए रखना चाहते थे। इससे पहले भी दोनों के बीच कई बार झड़प हो चुकी है लेकिन इस बार मामला गोलीबारी तक पहुंच गया।

कोट
गैंगवार में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। दोनों जिलों की पुलिस टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गईं हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।

- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed