फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Tender for a road in Gorakhnath twice, process cancelled.

Gorakhpur News: गोरखनाथ में एक सड़क का दो बार टेंडर, रद्द हुई प्रक्रिया

Sat, 19 Oct 2024 05:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Tender for a road in Gorakhnath twice, process cancelled.
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके में एक ही सड़क का दो बार टेंडर हो गया था। मामले में नगर निगम ने दूसरी टेंडर प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। हालांकि, अभी किसी जिम्मेदार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 78 पुराना गोरखपुर के पार्षद पवन कुमार त्रिपाठी ने मामला पकड़ा। नगर निगम की 9वीं बोर्ड बैठक में पार्षद ने मामला उठाया तो मुख्य अभियंता संजय चौहान के निर्देश पर टेंडर की प्रक्रिया को रद्द किया गया।
विज्ञापन

पार्षद पवन त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी पार्षद वरीयता के मद से गोरखनाथ मुख्य मार्ग से पुलिया तक सीसी सड़क व नाली का प्रस्ताव स्वीकृत कराया था। 14 अगस्त 2024 को 9.57 लाख रुपये जीएसटी समेत सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई। सड़क का प्रस्ताव पवन त्रिपाठी के मुताबिक अवर अभियंता अवनीश भारती ने बनाया था। लेकिन तब दुर्गा पूजा को देखते हुए तय हुआ था कि निर्माण कार्य से आवागमन में दिक्कत न हो इसलिए इसके बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच 14 सितंबर 2024 को 15वां वित्त से बगल के वार्ड नंबर 15 में सृष्टि लाॅन से पीपल के पेड़ तक 18.24 लाख रुपये के लागत से सीसी सड़क व नाली का प्रस्ताव तैयार कर टेंडर निकाल दिया गया। हालांकि यह टेंडर की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई थी कि पार्षद पवन त्रिपाठी ने मामला पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed