फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Tempo driver beaten up at railway station, accused of robbery too

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर टेंपो चालक से मारपीट, लूट का भी आरोप

Thu, 10 Jul 2025 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Tempo driver beaten up at railway station, accused of robbery too
एसपी रेलवे को तहरीर देकर चार नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

गोरखपुर। शाहपुर के कृष्णानगर प्राइवेट कॉलोनी निवासी ऑटो चालक विजेंद्र प्रताप सिंह ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 9 के पास मारपीट और पांच हजार रुपये लूट का आरोप लगाया है। ऑटो चालक ने चार नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी रेलवे को तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद जीआरपी मामले की तफ्तीश कर रही है।
तहरीर में विजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह इलेक्ट्रिक ऑटो खुद चलाता है। वह अक्सर रिजर्व सवारी रेलवे स्टेशन से ले आता-जाता है। जब भी वह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 9 पर जाता है तो कैब की रसीद जरूर कटवा लेता है। प्लेटफॉर्म 9 पर आठ-दस लोगों का ग्रुप धमकाता है कि वे जिसे चाहेंगे, वही सवारी लेकर आएगा या जाएगा। बीते तीन जुलाई को रिर्जव सवारी लेकर रात में लगभग 10:30 बजे वह प्लेटफॉर्म 9 पर पहुंचा। वंदेभारत से आए यात्रियों को लेकर वह रेतीचौक-शाहमारुफ के लिए निकल रहा था, तभी उन लोगों ने गाड़ी रोक ली और सवारी उतारने के लिए मारपीट व गाली गलौज करने लगे। उस दिन वह बर्दाश्त कर चला गया। आठ जुलाई को प्लेटफॉर्म 9 पर पहुंचा तो उन लोगों ने फिर से घेर लिया और मारपीट करते हुए पांच हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

इसकी सूचना उसने तत्काल डॉयल 112 पर दी। पुलिस लगभग 10 मिनट में पहुंची तो आरोपी भाग निकले। उसके बाद पुलिस ने धर्मशाला पुल के नीचे बुलाया। घटनाक्रम जानने के बाद जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed