फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Temperature is higher than normal in September...the humid heat is making you restless

Gorakhpur News: सितंबर में सामान्य से अधिक रह रहा तापमान...उमस भरी गर्मी कर रही बेचैन

Sat, 21 Sep 2024 06:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 21 Sep 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Temperature is higher than normal in September...the humid heat is making you restless
गोरखपुर। सितंबर आधा से अधिक गुजरने के बाद भी दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। इसके चलते उमस भरी गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है। शुक्रवार को दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो पिछले 24 घंटे में भले 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे आया है, लेकिन यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने शनिवार से और गर्मी बढ़ने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


मौसम में इन दिनों उतार-चढ़ाव लोगों को बीमार बना रहा है। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 29.9, बुधवार को 34.2, बृहस्पतिवार को 36.3 और शुक्रवार को 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन में तापमान के उतार-चढ़ाव का आलम यह रहा कि कभी 24 घंटे में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ोतरी हो रही है तो कभी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा रही है। लेकिन, वातावरण में दिन में आर्द्रता की स्थिति स्थिर बनी हुई है। बृहस्पतिवार को दिन में न्यूनतम आर्द्रता 54 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम आर्द्रता 61 प्रतिशत रही। दिन में तीखी धूप के साथ वातावरण में आर्द्रता कम होने से उमस भरी गर्मी परेशान करती रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान जताया है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हिंद महासागरीय द्वि-ध्रुव एवं अल-नीनो की तटस्थ परिस्थितियों के मानसून के अंत तक ला-नीना परिस्थितियों में परिवर्तित होने की दशा में गोरखपुर समेत पूर्वोत्तर भाग में सामान्य से कम वर्षा होने के साथ तापमान सामान्य या उससे अधिक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed