फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Temperature dropped by four degrees in two days, weather will change on Friday

Gorakhpur News: दो दिन में चार डिग्री गिरा तापमान, शुक्रवार को बदलेगा मौसम

Wed, 19 Mar 2025 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Temperature dropped by four degrees in two days, weather will change on Friday
शनिवार को 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान,
विज्ञापन

रविवार को हुई बूंदाबांदी के बाद सोमवार को 32 डिग्री सेल्सियस पर आया तापमान
बुधवार से सक्रिय होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ
गोरखपुर। दक्षिण पूर्वी ईरान और उसके आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार को पूर्वी यूपी के मौसम में उतार-चढ़ाव रहा। दोपहर में धूप तीखी रही। बीते दो दिन में गोरखपुर के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी आई है। बुधवार से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर हिमालयी क्षेत्र में होने की वजह से 21 व 22 मार्च को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
बीते शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। लोगों को मार्च के दूसरे पखवाड़े में ही अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा। लेकिन, अगले ही दिन रविवार को बादलों की आवाजाही के चलते तपन कम हुई। सोमवार की सुबह बारिश व ओलावृष्टि के बाद तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद मंगलवार को सुबह आसमान साफ हुआ और तेज धूप के साथ तापमान बढ़ने लगा। दोपहर में चली ठंडी पछुआ हवा के चलते धूप की तपिश हल्की सी कम हुई। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि बुधवार से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमालय क्षेत्र में होगा। इस वजह से अगले दो दिन तक 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। इसके बाद शुक्रवार से रविवार तक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बरसात की संभावना है। इस दौरान तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का उतार चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed