{"_id":"687954738d0ec25e870ff767","slug":"gorakhpur-news-teenager-living-in-providence-home-for-eight-years-dies-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1005860-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आठ साल से प्रोविडेंस होम में रह रही किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आठ साल से प्रोविडेंस होम में रह रही किशोरी की मौत
विज्ञापन
दो साल से लगातार बीमार चल रही थी किशोरी
गुलरिहा। क्षेत्र के जंगल एकला नंबर दो स्थित प्रोविडेंस होम में बुधवार की रात एक 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। वह पिछले दो साल से बीमार चल रही थी। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हाटा थाना क्षेत्र के जज बुजुर्ग हरपुर निवासी संजय की बेटी अर्पिता को वर्ष 2016 में जंगल एकला नंबर दो टोला हतवा स्थित प्रोविडेंस होम में दाखिल किया गया था। वह पिछले दो साल से बीमार चल रही थी। जिसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। वहां बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई। प्रोविडेंस होम के इंचार्ज सीजी मोल जोश ने बृहस्पतिवार को गुलरिहा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। प्रोविडेंस इंचार्ज के अनुसार, वह पिछले दो वर्षों से बीमार चल रही थी। उसे लगातार ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। इस दौरान कई बार उसे अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। दो जुलाई को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर प्रोविडेंस होम में आई थी।