फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Teenage girl kidnapped and raped, case filed against two village youths

Gorakhpur News: किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, गांव के दो युवकों पर केस

Sun, 19 Oct 2025 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Teenage girl kidnapped and raped, case filed against two village youths
गुलरिहा इलाके का मामला, आरोपी और उसके साथी की तलाश में दबिश दे रही पुलिस
विज्ञापन

गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी गांव का ही युवक है। उसके एक साथी पर वारदात में मदद का आरोप है। परिवार ने थाने में अपहरण व दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार की दोपहर हुई। किशोरी किसी काम से बाहर गई थी। तभी गांव का एक युवक अपने साथी के साथ बाइक लेकर आया और बातचीत के बहाने उसे अपने साथ बगीचे की तरफ ले गया। सुनसान जगह पर युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसका साथी वहां खड़ा रहा। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी घबरा गए और उसे घर के पास छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

घटना के बाद किशोरी घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई। परिवार ने लोकलाज के डर से तुरंत शिकायत दर्ज नहीं कराई लेकिन किशोरी की जिद पर शनिवार को पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल जांच कराई जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस इलाके में दबिश दे रही है। स्थानीय थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज और ग्रामीणों के सहयोग से आरोपियों के ठिकाने का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed