{"_id":"680fd3204e32817e4804aa2a","slug":"gorakhpur-news-teen-attacked-with-sharp-weapon-three-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-917839-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: धारदार हथियार से किशोर पर हमला, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: धारदार हथियार से किशोर पर हमला, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखनाथ थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच
गोरखपुर। गोरखनाथ थानाक्षेत्र में एक 11 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। रविवार रात करीब आठ बजे तीन मनबढ़ों ने किशोर के सिर पर रॉड से मार दिया, जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद धारदार हथियार से पैर पर वार किया, जिससे पैर की अंगुलियां कट गई। पीड़ित के पिता मो. अकील की तहरीर पर गोरखनाथ पुलिस ने केस दर्ज कर सोमवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र के दशहरीबाग के रहने वाले मो. अकील ने पुलिस को बताया कि उनका 11 वर्षीय बेटा अम्मार रविवार रात करीब आठ बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तिवारीपुर थाना क्षेत्र के जाफरा बाजार इस्लाम चक के रहने वाले इसराइल, कलीम और मो. हमजा बेटे से हंसी मजाक कर उसे परेशान करने लगे। आरोप है कि बेटे ने विरोध किया तो आरोपी गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। तीनों आरोपियों ने जान से मार देने की नीयत से सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया जिससे सिर फट गया। धारदार हथियार से पैर पर भी वार किया।