फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Emergency landing of flight from Mumbai to Gorakhpur, returned to Gorakhpur by another flight after 6 hours

Gorakhpur News: उड़ान भरते ही आई तकनीकी खराबी, इस एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग- जानिए कैसे आए गोरखपुर

Tue, 06 May 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 06 May 2025 12:47 AM IST
सार

एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने की वजह से काफी देर तक उसे ठीक करने का प्रयास कंपनी के इंजीनियरों ने किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद कंपनी ने रात करीब नौ बजे दूसरी फ्लाइट से 190 यात्रियों को गोरखपुर भेजा गया।

विज्ञापन
Emergency landing of flight from Mumbai to Gorakhpur, returned to Gorakhpur by another flight after 6 hours
एयरपोर्ट के बाहर यात्रियों का इंतजार करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुंबई एयरपोर्ट से सोमवार दोपहर तीन बजे गोरखपुर आने के लिए इंडिगो की फ्लाइट 190 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी। अचानक तकनीकी खराबी आने पर मुंबई एयरपोर्ट पर ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वहीं, इस सूचना पर यात्रियों की सांसें अटक गई थीं।

विज्ञापन


पायलट की सूझ-बूझ से लैंडिंग के बाद यात्रियों ने फ्लाइट से बाहर आकर राहत की सांस ली। इसकी वजह से गोरखपुर एयरपोर्ट पर देर रात तक 120 यात्री इंतजार करते रहे। गोरखपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडिगो की फ्लाइट प्रतिदिन दोपहर तीन बजे मुंबई से उड़ान भरकर गोरखपुर एयरपोर्ट पर शाम 5:20 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन


फ्लाइट के विलंब होने पर एयरपाेर्ट पर 190 यात्री मुंबई जाने के लिए टर्मिनल में बैठकर इंतजार करते रहे। अधिक विलंब होने पर 70 यात्रियों ने अपना टिकट अगली तारीखों के लिए शेड्यूल करा लिया। वहीं, 120 यात्रियों ने देर रात तक फ्लाइट का इंतजार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 11:30 बजे फ्लाइट एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके बाद तय समय से छह घंटे विलंब से 11:55 बजे मुंबई के लिए यात्री रवाना हुए। एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए इंडिगो एयरलाइंस कंपनी ने नाश्ते से लगाए खाने तक की व्यवस्था करा दी थी।

कंपनी ने भेजी दूसरी फ्लाइट
एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने की वजह से काफी देर तक उसे ठीक करने का प्रयास कंपनी के इंजीनियरों ने किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद कंपनी ने रात करीब नौ बजे दूसरी फ्लाइट से 190 यात्रियों को गोरखपुर भेजा गया।

एयरपोर्ट के बाहर इंतजार करते रहे लोग
मुंबई से लगाए गोरखपुर दोनों ही एयरपोर्ट पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जिनके साथ बच्चे थे उन्हें काफी मशक्कत झेलनी पड़ी। वहीं मुंबई से आ रहे यात्रियों को रिसीव करने जिले व महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया से परिजन शाम पांच बजे ही एयरपोर्ट के बाहर आ गए थे।

उन्हें बाहर खड़े होकर करीब सात घंटे तक इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट पर बाहर उनके लिए कहीं कोई बैठने का भी इंतजाम नहीं है। परिजनों का कहना था कि आए दिन फ्लाइट विलंब से आ रही है। बाहर रिसीव करने आने वालों के लिए भी कुछ इंतजाम होना चाहिए।


तकनीकी खराबी के कारण मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट विलंब से आई। इसके बाद विशेष अनुमति लेकर देर रात फ्लाइट मुंबई यात्रियों को लेकर उड़ान भरी: आरके पराशर, निदेशक, एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed