फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Teacher dragged and beat eight-year-old boy, breaking his teeth

Gorakhpur News: शिक्षक ने आठ साल के बच्चे को घसीटकर पीटा, दांत तोड़ा- 'तीसरी आंख' में कैद हुई वारदात

Sat, 25 Oct 2025 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 25 Oct 2025 02:43 AM IST
सार

सूर्यांश डरकर भागा तो आरोपी शिक्षक ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। फिर उसे गिराकर पीटा और गर्दन पकड़कर घसीटते हुए अपने घर तक ले गए। अंदर कमरे में बंद कर पिटाई की। बच्चे के मुताबिक, शिक्षक की सास भी घर में मौजूद थीं और बच्चे को मारने के लिए कह रही थीं। पिटाई के दौरान बालक का दांत टूट गया और कान, पैर व हाथ पर चोटें आईं।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Teacher dragged and beat eight-year-old boy, breaking his teeth
तिवारीपुर के संकट मोचन नगर में बच्चे को पीटता शिक्षक - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

तिवारीपुर थाना क्षेत्र के संकट मोचन नगर में क्रिकेट बॉल के नाली में गिरने के मामूली विवाद में शिक्षक ने पड़ोसी के आठ साल के बच्चे को पीट दिया। आरोप है कि शिक्षक ने बच्चे को घसीटा, उसके चेहरे पर मुक्के मारे जिससे उसका एक दांत टूट गया।

विज्ञापन


बच्चे के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पिता दयानंद शर्मा की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बैंक रोड निवासी एक डॉक्टर के यहां अकाउंटेंट का काम करने वाले दयानंद शर्मा ने बताया कि उनका आठ वर्षीय बेटा सूर्यांश शर्मा एक निजी स्कूल में तीसरी का छात्र है। बीते 21 अक्तूबर को वह कॉलोनी में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था।

इस दौरान बॉल नाली में गिर गई। उसे निकालने को लेकर सूर्यांश और पड़ोस के एक बच्चे में झगड़ा हो गया। इसी बीच उस बच्चे के पिता, जो बिहार में सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, मौके पर आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने अपने बच्चे का पक्ष लेते हुए सूर्यांश को पीटना शुरू कर दिया। सूर्यांश डरकर भागा तो आरोपी शिक्षक ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। फिर उसे गिराकर पीटा और गर्दन पकड़कर घसीटते हुए अपने घर तक ले गए। अंदर कमरे में बंद कर पिटाई की। बच्चे के मुताबिक, शिक्षक की सास भी घर में मौजूद थीं और बच्चे को मारने के लिए कह रही थीं।

पिटाई के दौरान बालक का दांत टूट गया और कान, पैर व हाथ पर चोटें आईं। घटना के बाद घायल सूर्यांश किसी तरह घर पहुंचा।
विज्ञापन

परिजनों ने जब पूछताछ की तो उसने पड़ोसी शिक्षक की करतूत बताई। दयानंद शर्मा शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे लेकिन उसने मारपीट से इन्कार कर दिया। बाद में कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो टीचर की करतूत सामने आ गई। फुटेज में वह बच्चे को दौड़ाते और पीटते दिखे।

पीड़ित पिता ने बताया कि उन्होंने 22 अक्तूबर को तिवारीपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवा लिया है और केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

डर से सहमा है सूर्यांश
दयानंद शर्मा ने बताया कि घटना के बाद से बेटा सूर्यांश सदमे में है। घर से बाहर निकलने से डर रहा है। परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी मासूम ऐसी बर्बरता का शिकार न हो।

पीड़ित बालक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही वीडियो फुटेज को भी विवेचना में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed