फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Teach students the values of life, not marks in exams

Gorakhpur News: विद्यार्थियों को परीक्षा में अंक पाना नहीं, जीवन के मूल्य सिखाएं

Thu, 24 Jul 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Teach students the values of life, not marks in exams
अभाविप की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 2000 मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

प्रतिभा को सम्मान, समाज को दिशा, यही है विद्यार्थी परिषद की सोच : वीरेंद्र सिंह सोलंकी
गोरखपुर। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल प्रमाणपत्र नहीं बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण है। आवश्यकता इस बात की है कि हम विद्यार्थियों को परीक्षा में अंक पाना नहीं बल्कि जीवन के मूल्य सिखाएं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसी दिशा में कार्य कर रही है।
उप मुख्यमंत्री बुधवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के लगभग दो हजार विद्यार्थियों के सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि भारत की पुरातन संस्कृति इस बात का जीवंत प्रमाण है कि इस देश में ज्ञान, विवेक और बौद्धिक परंपरा की कभी कमी नहीं रही। भारतीय संस्कृति में शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं बल्कि एक अच्छे मनुष्य, चरित्रवान नागरिक और राष्ट्रनायक का निर्माण रहा है। यही कारण है कि तक्षशिला, नालंदा और गुरुकुलों की परंपरा ने दुनिया को ज्ञान, संतुलन और विवेक का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण, राष्ट्रभक्ति और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को भी जागृत करती है। परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों को सक्रिय, जागरूक और उत्तरदायी नागरिक बनाना है जो आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। मंच संचालन सौम्या गुप्ता और आभार ज्ञापन डॉ. विवेक शाही ने किया।

इस अवसर पर अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, प्रांत संगठन मंत्री पुनीत अग्रवाल, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सतेंद्र सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, अभाविप के प्रांत मीडिया संयोजक शिवम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed