फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Tatkal Ticket: System error, OTP option not available

तत्काल टिकट : सिस्टम में गड़बड़ी, नहीं आया ओटीपी का विकल्प

Wed, 16 Jul 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Tatkal Ticket: System error, OTP option not available
पहले दिन बिना ओटीपी के ही बुक हुए तत्काल टिकट
विज्ञापन

गोरखपुर। तत्काल टिकट की बुकिंग में मंगलवार को पहले दिन सिस्टम में गड़बड़ी से ओटीपी का विकल्प नहीं आया। इससे बिना ओटीपी के ही तत्काल टिकटों की बुकिंग हुई। रेलवे ने मंगलवार से ही आधार से लिंक मोबाइल पर ओटीपी भेजने का नियम बनाया है। रेल प्रशासन के मुताबिक, सिस्टम में गड़बड़ी के चलते टिकट बुकिंग के समय ओटीपी का विकल्प ही नहीं आया।

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में 15 जुलाई से बड़ा बदलाव किया है। ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार बेस्ड ओटीपी वेरिफिकेशन भी जरूरी कर दिया गया है। इसके तहत बुकिंग के समय यात्रियों के मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आएगा, जिसे फीड करने के बाद ही टिकट की बुकिंग होगी। धर्मशाला बाजार स्थित आरक्षण केंद्र पर बुकिंग क्लर्कों ने जब टिकट बुकिंग के समय आधार नंबर फीड किया तो ओटीपी फीड करने का विकल्प नहीं आया। इसके बाद बिना ओटीपी के ही टिकट बुक किया गया। इसी प्रकार ऑनलाइन बुकिंग में भी ओटीपी के बिना टिकट बुक हुए।
विज्ञापन

-
30 मिनट तक एजेंट नहीं बुक कर पाएंगे टिकट
आम यात्रियों को सहूलियत देने के लिए रेलवे ने एजेंट्स पर टिकट बुकिंग के शुरुआती समय में रोक लगा दी है। अब एसी में तत्काल टिकट के लिए एजेंट सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक और नान एसी में 11 से 11.30 बजे टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed