{"_id":"66ef4b45b3672deccd0ff4e4","slug":"gorakhpur-news-take-strict-action-by-labeling-those-with-professional-inclination-in-land-grabbing-as-land-mafia-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-691932-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन कब्जाने में पेशेवर प्रवृत्ति वालों को भू-माफिया चिह्नित कर सख्ती बरतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन कब्जाने में पेशेवर प्रवृत्ति वालों को भू-माफिया चिह्नित कर सख्ती बरतें
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जमीन कब्जाने में पेशेवर प्रवृत्ति वालों को भू-माफिया के रूप में चिह्नित कर सख्ती की जाए। जमीन के विवादों का समाधान तत्परतापूर्वक इस तरह होना चाहिए, जिससे पीड़ित व्यक्ति संतुष्ट दिखे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण उनकी सरकार की विशेष प्राथमिकता है, इसलिए उनका समाधान त्वरित और संतुष्टिपरक तरीके से कराना सुनिश्चित कराएं।
उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, सबकी समस्या का समाधान हर हाल में किया जाएगा। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं जमीन से जुड़े विवादों में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची थीं। कुछ की शिकायत थी कि दबंग उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इन शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि पैसे की तंगी से किसी का भी इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि संबंधित मरीज के इलाज संबंधी एस्टीमेट की प्रक्रिया को पूर्ण कर इसे जल्द से जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए। एस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए धन अवमुक्त हो जाएगा। जनता दर्शन के दौरान कुछ महिलाओं संग पहुंचे उनके बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार और आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दी।
पोलियोग्रस्त बच्चे को देख भावुक हुए सीएम योगी
जनता दर्शन में एक महिला अपने दिव्यांग बच्चे को लेकर आई थी। उसे व्हीलचेयर पर देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। उन्होंने महिला से बातचीत की। पता चला कि यह बच्चा जन्म से दिव्यांग नहीं था, उसे बाद में पोलियो हुआ। उसे लखनऊ और दिल्ली के बड़े अस्पताल में दिखाया गया है, लेकिन डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने महिला को आश्वस्त किया कि इस बालक को एक बार फिर से पीजीआई लखनऊ के डॉक्टरों को दिखाया जाएगा। इसे लेकर सीएम ने मौके पर अधिकारियों को निर्देशित भी किया।