{"_id":"6824f712a100eed3150f547c","slug":"gorakhpur-news-suspicious-youth-caught-near-air-force-boundary-wall-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-936683-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एयरफोर्स बाउंड्रीवॉल के पास पकड़ा गया संदिग्ध युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एयरफोर्स बाउंड्रीवॉल के पास पकड़ा गया संदिग्ध युवक
विज्ञापन
एम्स इलाके में विजिलेंस टीम ने पकड़ा, संदिग्ध युवक के बारे में जुटाई जा रही जानकारी
गोरखपुर। एयरफोर्स बाउंड्रीवॉल के पास बुधवार सुबह करीब 45 वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। एयरफोर्स विजिलेंस टीम ने पकड़कर उससे पूछताछ की। इसके बाद एम्स थाने की पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
एम्स थाना पुलिस के मुताबिक, सुबह 7:30 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति एयरफोर्स बाउंड्रीवॉल के पास देखा गया। सीसीटीवी कैमरे में देखकर विजिलेंस टीम ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद काफी देर तक उससे पूछताछ की गई, लेकिन वह कुछ बता नहीं पाया। इसके बाद एम्स थाने की पुलिस को सौंपकर उसके बारे में जानकारी जुटाने के लिए कहा है। पुलिस ने भी काफी देर तक उससे पूछताछ कर जानकारी हासिल करने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्ति के छोटे बाल व दाढ़ी है। उसने पीला शर्ट, काली पैंट पहन रखी है और गले में गमछा लगाए हुए था। उसे एक मानसिक रोगियों की काउंसलिंग करने वाली संस्था को सौंप दिया गया है। अभी तक की पूछताछ में वह कुछ भी नहीं बता पा रहा है। उसका फोटो अन्य थानों पर भेजकर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सुबह एक संदिग्ध पकड़ा गया है। बातचीत से वह मानसिक रोगी लग रहा है। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है।